Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज के शैक्षणिक सत्र को आरम्भ नहीं कर सकी राज्य सरकार : नेता प्रतिपक्ष

नेता प्रतिपक्ष श्री यशपाल आर्य ने कहा कि, राज्य सरकार की लापरवाही के कारण अभी तक इस साल रूद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का सत्र आरम्भ नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा ,इन मेडिकल कालेजों में सत्र शुरु नहीं होने से राज्य के गरीब और मेधावी बच्चे मंहगे प्राइवेट मेडिकल कालेजों में प्रवेष लेने के लिए मजबूर हैं। श्री आर्य ने मांग की कि, सरकार को इन दोनों मेडिकल कालेजों का शैक्षणिक सत्र इसी साल 2026-27 से शुरु करना चाहिए।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि, यदि रूद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का  सत्र इसी साल से शुरु हो जाता तो राज्य के 200 युवाओं का सरकारी मेडिकल कालेज से नाममात्र की फीस में एमबीबीएस डाक्टर बनने का सपना पूरा हो जाता। उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर प्रश्न उठाते हुए पूछा, हर चुनाव  डबल इंजन की दुहाई देकर जीतने वाले मुख्यमंत्री भारत सरकार और एनएमसी जरूरी समन्वय स्थापित कर इसी साल शैक्षणिक सत्र क्यों शुरु नहीं करा पाए ?  उन्होंने कहा कि, लगभग सभी औपचारिकताओं के पूरा होने के बाद भी यदि मुख्यमंत्री अपने गृह जिले के रूद्रपुर मेडिकल कॉलेज में इसी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 100 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेष प्रक्रिया शुरु नहीं कर पाते हैं तो यह उनकी राजनीतिक असफलता और विभाग की प्रशासनिक नाकामयाबी मानी जायेगी।

  श्री यशपाल आर्य ने कहा कि, रुद्रपुर मेडिकल कालेज के अलावा सीमांत जिले पिथौरागढ़ के मेडिकल कॉलेज के लिए भी 100 एमबीबीएस सीटों और हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में भी 25 अतिरिक्त एमबीबीएस सीटों की मान्यता हासिल की जानी चाहिए, ताकि कम फीस में उत्तराखण्ड के मेधावी युवाओं का डाक्टर बनकर राज्य और बीमारों की सेवा करने का सपना पूरा हो सके।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]