Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : बनभूलपुरा ने नवनिर्मित थाने का एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने किया निरीक्षण…

*एस.एस.पी. नैनीताल ने नवनिर्मित थाना बनभूलपुरा का किया स्थलीय निरीक्षण*आज दिनांक 21 जुलाई 2026 को *डाॅ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* द्वारा नवनिर्मित थाना बनभूलपुरा का स्थलीय निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना भवन की निर्माण गुणवत्ता, विभिन्न कार्यालय कक्षों, सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेख कक्ष, आगंतुक कक्ष, बैरक, मालखाना, शस्त्रागार, सुलभ प्रसाधन व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था एवं अधिकारियों को निर्देशित किया कि थाना परिसर में उपलब्ध कराई जाने वाली सभी सुविधाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए, जिससे आमजन को बेहतर एवं प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित थाना भवन पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर *श्री रेवाधर मठपाल, पुलिस अधीक्षक संचार नैनीताल*, श्री हरकेश सिंह, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल, श्री जयांक पांडे सहायक अभियंता, श्री गगनदीप सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली बनभूलपुरा, श्रीमती दीपा मिराल भवन लिपिक सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कार्यदाई संस्था के प्रतिनिधि एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]