Connect with us

उत्तराखण्ड

सपा ने किया मुख्यमंत्री धामी का विरोध, पीएम मोदी का भी करेंगे विरोध।

हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का समाजवादी पार्टी ने किया विरोध काले झंडे दिखाकर मुख्यमंत्री का विरोध किया, इस दौरान पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी करते हुए उनको थाने लेकर चले गए। समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव शोएब अहमद के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने पुष्कर सिंह धामी का विरोध किया। सपा के प्रदेश महासचिव शोएब अहमद का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लगातार दौरे से सरकारी धन का खर्चा बढ़ रहा है।

राज्य में बेरोजगारी, पलायन, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, लेकिन सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। सिर्फ मुख्यमंत्री हल्द्वानी का दौरा कर सरकारी धन का दुरुपयोग कर रहे हैं और प्रशासन के अधिकारियों को व्यस्त करने में लगे हुए हैं। ताकि जनहित से जुड़े कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। समाजवादी पार्टी 30 दिसंबर को पीएम मोदी के होने वाले कार्यक्रम का भी विरोध करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]