उत्तराखण्ड
हल्द्वानी : हल्द्वानी क्षेत्र में 08 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर निखिलेश कनवाल हुआ गिरफ्तार…
SSP नैनीताल का नशे पर सख्त प्रहार: कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र में 08 ग्राम स्मैक सहित अभियुक्त गिरफ्तार।
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” को साकार करने एवं अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखण्ड महोदय के दिशा-निर्देशानुसार ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी द्वारा जनपद में लगातार प्रभावी कार्यवाही करायी जा रही है।
युवाओं को नशे के चंगुल से बचाने एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के उद्देश्य से जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। ड्रग्स माफियाओं पर सतर्क दृष्टि रखते हुए जनपद के सभी थाना प्रभारियों एवं एसओजी टीम को कड़ी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी श्री विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में दिनांक 25.04.2026 को चेकिंग के दौरान कृष्णा अस्पताल के पास, चौकी भोटियापड़ाव क्षेत्र से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त का विवरण:
निखिलेश कनवाल पुत्र अनिल कनवाल निवासी: खत्याड़ी, स्टेडियम के पास, अल्मोड़ा
उम्र: 20 वर्ष
गिरफ्तारी:- दिनांक 25.04.2026, कृष्णा अस्पताल के पास, भोटियापड़ाव क्षेत्र, हल्द्वानी
बरामदगी: अभियुक्त के कब्जे से 08 ग्राम स्मैक
अपराधिक इतिहास:
अभियुक्त पूर्व में जनपद अल्मोड़ा से स्मैक तस्करी के मामले में जेल जा चुका है।
पूछताछ विवरण:-
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि (SSJ) काॅलेज अल्मोड़ा में बी.ए. का स्टूडेंट है।
अभियोग पंजीकरण:-
थाना हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 140/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी टीम:
उ0नि0 आरती
कानि0 सुभाष राणा
नैनीताल पुलिस का संदेश:
👉 नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
👉 युवाओं को सुरक्षित भविष्य देना हमारी प्राथमिकता है।





