Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: सड़क चौड़ीकरण कार्य में बाधा बने दुकानदार, प्रशासन ने किया निरीक्षण

हल्द्वानी: शहर में सड़क चौड़ीकरण कार्य की धीमी रफ्तार को देखते हुए प्रशासन हरकत में आ गया है। सोमवार को अपर जिलाधिकारी नैनीताल विवेक राय ने सिंधी चौराहे से लेकर सरस बाजार तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम परितोष वर्मा, नगर आयुक्त ऋचा सिंह सहित लोक निर्माण विभाग, बिजली विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान सड़क के दोनों ओर नपाई की गई। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि सड़क के दोनों ओर डिवाइडर से 12-12 मीटर तक चौड़ीकरण किया जाना है। उन्होंने बताया कि अधिकांश दुकानदारों ने प्रशासन को सहयोग दिया है, लेकिन कुछ दुकानदार ऐसे हैं जिन्होंने न तो स्वेच्छा से हटना स्वीकारा और न ही प्रशासन को कोई सहयोग दिया। ऐसे मामलों में अधिकांश विवाद न्यायालय में लंबित हैं, जिस कारण कार्य में विलंब हो रहा है।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि जो दुकानदार सहयोग नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ प्रशासनिक स्तर पर उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित के इस कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारना और नागरिकों को बेहतर सुविधा प्रदान करना है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन असहयोग करने वाले दुकानदारों पर कितनी सख्ती से कार्रवाई करता है और कब तक यह बहुप्रतीक्षित चौड़ीकरण कार्य पूरा होता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]