Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: दमुवाढुंगा में शुरू हुआ राजस्व विभाग का सर्वे…

हल्द्वानी: शहर के दमुवाढुंगा क्षेत्र में लंबे समय से प्रतीक्षित राजस्व सर्वे का कार्य आज से शुरू हो गया है। राजस्व विभाग की टीम ने क्षेत्र में पिलर लगाकर सर्वे की शुरुआत की।

इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक बंशीधर भगत, मेयर गजराज बिष्ट, पूर्व मेयर जोगेंद्र रौतेला,मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट,समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान, एसडीएम राहुल शाह, नगर आयुक्त ऋचा सिंह, तहसीलदार कुलदीप पांडे और सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट भी मौके पर उपस्थित रहे।

एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि शासन के निर्देश के क्रम में दमुवाढुंगा में सर्वे कार्य को लेकर आदेश जारी किए गए हैं। इस संबंध में कई बार बैठक भी हो चुकी थी। नवरात्र से सर्वे शुरू होना था, लेकिन अब कार्य का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। सर्वे डीजीपीएस सिस्टम के माध्यम से किया जाएगा और इसमें वन विभाग की भी भागीदारी होगी।

दमुवाढुंगा क्षेत्र नगर निगम के तीन वार्डों में फैला हुआ है, जहां करीब 40 हजार की आबादी निवास करती है। सर्वे पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों को मालिकाना हक मिलने का रास्ता आसान हो जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]