Connect with us

उत्तराखण्ड

शहीद सम्मान यात्रा में परिजनो को मिला सम्मान, शहीदों के बलिदान को किया गया याद…

शहीद सम्मान यात्रा समारोह के तहत जनपद के 56 व अल्मोडा जनपद के 03 शहीद सैनिको के परिजनों को अंगवस्त्र व ताम्रपत्र से रामलीला मैदान मे आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि संसदीय कार्य, नागरिक आपूर्ति एवं शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी,महापौर डा0 जोगेन्द्र पाल सिह रौतेला, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, विधायक रामसिह कैडा, जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप बिष्ट, प्रदेश महामंत्री सुरेश भटट,मेजर जनरल सेनि, इन्द्रसिह बोरा द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इससे पूर्व अतिथियों द्वारा शहीद सैनिक स्मारक में शहीद सैनिकों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी।


कार्यकम को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि श्री बंशीधर भगत ने शहीदों को नम्न करते हुये कहा कि देश की रक्षा के लिए उत्तराखण्ड के वीरों ने अपने जीवन का बलिदान कर क्षेत्र व प्रदेश का मान गौरवाविंत किया है। उन्होने कहा देश पर कुर्बान होने को यहां के बच्चे जन्म लिया करते। जहां पसीने की होती है बात-वहां खून देने को तैयार रहते है। उन्होनेे सभी शहीदों को नमन करते हुये वीर नारियों एवं उनके परिजनों के साथ सरकार हमेशा खडी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी के नेतृत्व में सैनिक, पूर्व सैनिकों एव उनके आश्रितों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा महत्वपूर्ण योजनायें चलाई जा रही है। उन्होेने कहा कि सैनिकों का सम्मान देश का सम्मान है। देहरादून मे भव्य सैनिक धाम का निर्माण किया जा रहा है इसके लिए उन्होने सभी को बधाई दी।


इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि जनपद नैनीताल में 56 अमर शहीदों सैनिको ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दी है तथा उनके त्याग एवं बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने वीर शहीद सैनिकों के माता-पिता को नमन किया, जिन्होंने ऐसे वीर सैनिकों को जन्म दिया। उन्होने कहा कि सैनिकों के कल्याण के लिए राज्य सरकार कई योजनायें संचालित कर रही है तथा राज्य सरकार द्वारा सैनिको के सम्मान में देहरादून में सैन्यधाम बनाया जा रहा है जहां पर शहीद सैनिको के घर-आंगन की पवित्र मिट्टी ले जायी जा रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार शहीदों के सम्मान में निरंतर कार्य कर रही है तथा देश की रक्षा में शहीद होने वाले सैनिकों, अर्द्वसैनिकों के एक परिजन को सरकारी नौकरी दी जा रही है, तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को मिलने वाली पेंशन को चार हजार से बढाकर दस हजार की गयी है इसके साथ ही एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले बच्चों को 50 हजार की धनराशि उपलब्ध करायी जा रही है। उन्होने कहा कि वन रैंक वन पैंशन की मांग केन्द्र सरकार द्वारा पूर्ण कर दी गई है जिसके लिए उन्होने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शहीदों का सम्मान करना सभी लोगो का नैतिक कर्तव्य है।


श्री जोशी ने कहा कि देहरादून गुनियाल गांव में 68 करोड की लागत से भव्य सैन्यधाम बनाया जा रहा है। जिसमें म्यूजियम, आडिटोरियम, अमर ज्योति जवान, लाईट एण्ड साउन्ड के साथ ही बाबा हरभजन सिह एवं बाबा जसवन्त सिह का मन्दिर निर्माण भी किया जायेगा। उन्होने कहा प्रदेश के 1734 शहीदों के घर -आंगन की पवित्र मिटटी से सैन्यधाम का निर्माण किया जा रहा है। उन्होने कहा सरकार द्वारा उपनल कार्मिकों ंका 7.5 प्रतिशत वार्षिक वृद्वि की जायेगी। उन्होने कहा कि देहरादून में वार मैमोरियल छात्रावास हेतु 2 करोड की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। इसी तरह हल्द्वानी में लामाचौड आम्रपाली कालेज के भूमि चिन्हित कर शीघ्र सैनिक आश्रितों के लिए छात्रावास का निर्माण एवं गांव की सडको एवं विद्यालयों का नाम वहां के शहीद सैनिकों के नाम पर रखने की घोषणा भी की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]