Connect with us

उत्तराखण्ड

रामनगर- प्राधिकरण की तड़बतोड़ कार्रवाई, अवैध रूप से कट रही कालोनियों पर लगाई रोक, भूमाफियाओं में मचा हड़कंप

जिला विकास प्राधिकरण द्वारा जनपद के अंदर अवैध निर्माण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज विकास प्राधिकरण की टीम ने रामनगर में अवैध निर्माणों और गलत तरीके से की जा रही प्लॉटिंग पर रोक लगा दी है। जिला विकास प्राधिकरण की संयुक्त सचिव ऋचा सिंह ने बताया की गोरखपुर गांव में तुषार अग्रवाल द्वारा अवैध तरीके से विद्यालय बनाया जा रहा था।

जिसे प्राधिकरण ने सील कर दिया है, नया गांव चौहान में प्रितपाल सिंह ने अवैध कॉलोनी का निर्माण कर खरीद-फरोख्त का कार्य किया जा रहा था, जिस पर प्राधिकरण ने रामनगर के रजिस्ट्रार को पत्र लिखकर जमीन की खरीद पर पर रोक लगा दी है।वहीं मदर ग्लोरी स्कूल के पास कट रही अवैध कॉलोनी, टांडा मल्लू में कट रही अवैध कॉलोनी, शिवलालपुर रियनिया कट रही अवैध कॉलोनी का निरीक्षण किया गया। जिसमें स्वामित्व के संबंध में तहसील रामनगर को पत्र लिखा गया है, साथ ही जमीन की खरीद फरोख्त को भी रोक लगाई गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]