Connect with us

उत्तराखण्ड

केदारनाथ : श्री भकुंट भैरव नाथ मंदिर के खुले कपाट,आज से शुरू होंगी केदारनाथ भगवान की नित्य – नियम आरतियां : हेमंत द्विवेदी

केदारनाथ धाम स्थित श्री भकुंट भैरव नाथ मंदिर के कपाट खुले।

  • आज से शुरू होंगी केदारनाथ भगवान की नित्य – नियम आरतियां :
    हेमंत द्विवेदी

श्री केदारनाथ धाम 25 अप्रैल।
श्री केदारनाथ धाम में कपाट खुलने के बाद पहले शनिवार, 25 अप्रैल को धाम स्थित भकुंट भैरव नाथ मंदिर के कपाट भी तीर्थयात्रियों के लिए विधि-विधान से खोल दिए गए। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और जयकारों के साथ दर्शन किए।

आज दोपहर केदारनाथ धाम के पुजारी टी गंगाधर लिंग सहित श्री बदरी-केदार मंदिर समिति तथा श्री केदार सभा के पदाधिकारीगण भैरवनाथ पहुंचे हवन यज्ञ पूजा अर्चना के बाद श्री भैरवनाथ जी कपाट खोले गये।

केदारनाथ धाम में मौजूद श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी)अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी भकुंट भैरवनाथ जी के कपाट खुलने के अवसर पर मौजूद रहे। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्री भकुंट भैरवनाथ के कपाट खुलने के अवसर पर सभी देश विदेश के तीर्थयात्रियों को बधाई दी कहा कि केदारनाथ धाम के रक्षक श्री भैरवनाथ जी के कपाट खुलने के बाद अब भगवान केदारनाथ जी की नित्य आरतियां संपन्न होंगी।


  • धार्मिक मान्यता के अनुसार, भकुंठ भैरव नाथ को केदारनाथ धाम का रक्षक देवता माना जाता है। शीतकाल में जब केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद रहते हैं, तब इस क्षेत्र की रक्षा का दायित्व भैरवनाथ जी पर ही होता है। इसलिए केदारनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालु भैरवनाथ मंदिर के दर्शन को भी विशेष महत्व देते हैं।
    प्रशासन और मंदिर समिति द्वारा यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। मौसम अनुकूल रहने के कारण इस वर्ष यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

आज श्री भैरवनाथ जी के कपाट खुलने के अवसर पर जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग/ मुख्य कार्याधिकारी बीकेटीसी विशाल मिश्रा,श्री केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, प्रभारी अधिकारी राजन नैथानी, डीएस भुजवान सहित भैरव नाथ जी के पश्वा अरविंद शुक्ला सहित श्री केदार सभा के सभी पदाधिकारीगण तथा तीर्थयात्री मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]