Connect with us

इलेक्शन 2022

राज्य स्थापना दिवस पर भाजपा विधायक और आंदोलनकारी के बीच हुई तीखी नोकझोंक… देखिए वीडियो।

ऊधम सिंह नगर की किच्छा तहसील मे राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा विधायक राजेश शुक्ला एवं राज्य आंदोलनकारी नारायण सिंह बिष्ट के बीच तीखीं नोकझोंक हो गई,वहां मौजूद लोगों ने बीचबचाव कराया जिसके बाद राज्य आंदोलनकारी नारायण सिंह बिष्ट कुछ राज्य आन्दोलनकारियों के साथ कार्यक्रम छोडकर चलें गए।
भाजपा विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि राज्य आंदोलनकारी नारायण सिंह बिष्ट ने बोले हम आपके हाथ से सम्मान नहीं लेगें, क्योंकि राजेश शुक्ला उत्तराखंड के विरोधी है।

अगर मै उत्तराखंड का विरोधी होता तो मुझे नारायण सिंह जी के बूथ से पिछलें तीन बार से क्यों जीत रहा हूं,जबकि पिछली बार पूर्व सीएम हरीश रावत मे मेरे सामने थे फिर भी मैने जीत हासिल की है,पहले वो तय करें कि वो किस तरह का आचरण कर रहे है आज का कार्यक्रम पार्टी का कार्यक्रम नही था आज का कार्यक्रम सरकारी कार्यक्रम था। वही राज्य आंदोलनकारी नारायण सिंह बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड का विरोध करने वालों के हाथ से हम कोई सम्मान नही ले सकते है।

More in इलेक्शन 2022

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]