Connect with us

उत्तराखण्ड

नवनिर्वाचित विधायक सुमित हृदयेश ने हल्द्वानी की जनता का जताया आभार, कही यह बात

मोदी लहर में भी हल्द्वानी विधानसभा का चुनाव जीतने वाले कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक सुमित हृदयेश का कांग्रेस के स्वराज आश्रम कार्यालय में पार्टी के तमाम बड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल और मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया, इस मौके पर हल्द्वानी से कांग्रेस के विधायक सुमित ह्रदयेश ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं धन्यवाद अदा करते हुए कहा कि वह उनकी आकांक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और सुख दुख में वह हमेशा हल्द्वानी शहर की जनता के साथ पूरी मजबूती से खड़ा रहेंगे।

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि मैं हल्द्वानी शहर को अपना परिवार मानता हूं और जिस प्रकार से मैं अपने परिवार के लोगों की सेवा करता हूं उसी प्रकार से हल्द्वानी शहर की सेवा करता रहूंगा। विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड कांग्रेस की करारी हार पर सुमित ने कहा कि हार के लिए पार्टी के किसी व्यक्ति को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता, लेकिन कांग्रेस की इस तरीके से हार हुई है उसके लिए समीक्षा करने की बहुत जरूरत है, ताकि हमें यह पता चल सके कि आखिर कांग्रेस से कहां पर गलती हुई जिन कारणों से वह सत्ता पर काबिज नहीं हो सकी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]