उत्तराखण्ड
हल्द्वानी में खुला लिबर्टी शूज का नया एक्सक्लूसिव शोरूम, एक ही छत के नीचे मिलेंगे पूरे परिवार के फुटवियर
हल्द्वानी: देश की प्रमुख फुटवियर कंपनियों में शामिल स्वदेशी ब्रांड लिबर्टी शूज लिमिटेड ने हल्द्वानी में अपने नए एक्सक्लूसिव शोरूम का शुभारंभ किया है। शहर के तिकोनिया चौराहे के पास गुरु गोविंद सिंह टावर के ग्राउंड फ्लोर पर मैसर्स जायसवाल ट्रेडिंग के नाम से यह शोरूम शुरू किया गया है। इससे हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों को ब्रांडेड फुटवियर की विस्तृत रेंज उपलब्ध होगी।नए शोरूम में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के लिए फैशन, स्टाइल और आराम को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार के फुटवियर उपलब्ध कराए गए हैं। यहां दैनिक उपयोग, ऑफिस, स्पोर्ट्स, स्कूल, पार्टी और सामाजिक समारोहों के लिए जूते व अन्य फुटवियर खरीदे जा सकेंगे। इसके साथ ही कंपनी की एलएफओ लाइफस्टाइल एक्सेसरीज की रेंज में लेदर पर्स, वॉलेट, मोजे, स्कूल बैग, ट्रैवल बैग और ट्रॉली बैग भी शामिल हैं।लिबर्टी शूज लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रमन बंसल ने कहा कि उत्तराखंड कंपनी के लिए महत्वपूर्ण बाजार है। राज्य में बढ़ती आबादी, पर्यटन गतिविधियों के विस्तार और ब्रांडेड फुटवियर के प्रति बढ़ती जागरूकता को देखते हुए कंपनी अपने रिटेल नेटवर्क को मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि लिबर्टी की पहचान स्टाइल, आराम, गुणवत्ता और उचित मूल्य के लिए है।कंपनी के हेड रिटेल एंड चैनल रामनाथ शर्मा ने कहा कि हल्द्वानी कुमाऊं क्षेत्र का प्रमुख व्यापारिक केंद्र होने के साथ आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों के लिए भी महत्वपूर्ण बाजार है। ऐसे में यहां नया एक्सक्लूसिव शोरूम खोलना कंपनी की रिटेल विस्तार रणनीति का अहम हिस्सा है। कंपनी भविष्य में उत्तराखंड के अन्य तेजी से विकसित हो रहे बाजारों में भी नए शोरूम खोलने की संभावनाओं पर काम कर रही है।कंपनी के अनुसार, लिबर्टी की स्थापना वर्ष 1954 में हुई थी। वर्तमान में कंपनी के विभिन्न ब्रांड और आधुनिक फुटवियर तकनीक ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किए जा रहे हैं। उत्तराखंड में देहरादून और रुड़की सहित विभिन्न स्थानों पर कंपनी की विनिर्माण इकाइयां भी स्थापित हैं।शोरूम के संचालक मैसर्स जायसवाल ट्रेडिंग की ओर से कहा गया कि हल्द्वानी, नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता वाले फुटवियर, उचित मूल्य और अच्छी ग्राहक सेवा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। शुभारंभ अवसर पर कंपनी के हेड मर्चेंडाइजर विशाल पुंडीर, एएसएम राजेश सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।



