Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल- बाघ का आतंक जारी, हमला कर महिला को किया घायल…

नैनीताल के चनौती गांव की एक गौशाला में बाघ ने हमला कर पुष्पा देवी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। फारेस्ट के रेंज अधिकारी ने कहा कि महिला के इलाज का रुपया विभाग देगा और कैमरा ट्रेप लगाकर बाघ या गुलदार का पता लगाया जाएगा।

नैनीताल जिले में नौकुचियाताल के चनौती गांव में एक घर के बाहर बने गौशाला में 50 वर्षीय पुष्पा देवी काम कर रही थी। आरोप है कि अचानक उस गौशाला में एक बाघ ने पुष्पा देवी पर हमला कर दिया। हल्ला मचाने पर बाघ तो भाग गया, लेकिन पुष्पा देवी के पैरों में बाघ के पंजों का जख्म रह गया। जख्मों से अत्यधिक खून निकलता देख परिजन पुष्पा देवी को नजदीकी अस्पताल ले गए जहां उनका इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि बीते दिनों गांव में एक बाघिन अपने शावको के साथ दिख रही थी। शिकायत मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने बाघिन के मूवमेंट को समझने के लिए कैमरा ट्रैप लगाने के साथ गांव में गस्त शुरू की। कुछ समय बाद बाघिन अपने शावकों के साथ जंगल की तरफ चली गई। रविवार देर शाम बाघ ने 50 वर्षीय पुष्पा देवी पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाघ के क्षेत्र में दिखने के वीडियो भी अब सामने आ रहे है ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]