Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल- कुमाऊं कमिश्नर ने कलेक्ट्रेट के इस पटल में की छापेमारी, मचा हड़कंप

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बुधवार को नैनीताल कलेक्ट्रेट स्थित खनन ऑफिस के खनन पोर्टल पर छापेमारी की, छापेमारी के दौरान कुमाऊँ कमिश्नर को काफी खामियां मिली, जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कार्मिकों को कार्यशैली में सुधार के निर्देश दिए।
 
छापेमारी के दौरान पता चला कि खनन पोर्टल पर पिछले 3 सालों से अर्थदंड वालों की आरसी (रिकवरी सर्टिफिकेट) नहीं काटी जा रही थी, जबकि अवैध खनन करने वालों की संयुक्त रिपोर्ट होने के बावजूद अवैध खनन कर्ताओं को नोटिस नहीं दिया जा रहा था जिस पर कमिश्नर श्री रावत ने खनन विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार भी लगाई। कहा कि इस तरह की हीला हवाली कार्यप्रणाली में सुधार किया जाए, अन्यथा सम्बन्धित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]