Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: अमेज़ॉन गोदाम में भीषण आग, दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत (वीडियो)

हल्द्वानी में बीती देर रात अमेज़ॉन के एक गोदाम में भीषण आग लगने से दो कर्मचारियों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार रात्रि लगभग 11:50 बजे डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि शीतल होटल के सामने स्थित अमेज़ॉन के गोदाम में आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही थाना हल्द्वानी पुलिस, अग्निशमन विभाग की टीम और अन्य अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे।
मौके पर गोदाम में भीषण आग धधकती हुई पाई गई। पुलिस और फायर सर्विस की टीम ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य चलाते हुए आग पर काबू पाया और उसे पूरी तरह बुझाया। घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी और पुलिस अधीक्षक (नगर) भी मौके पर पहुंचे।
आग बुझाने के बाद गोदाम के अंदर कार्यरत दो कर्मचारियों के गंभीर रूप से झुलसे होने तथा धुएं के कारण दम घुटने से उनकी मौत होने की जानकारी सामने आई। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय नरेंद्र प्रसाद पुत्र सदी राम निवासी बागजाला, गोलापार तथा 25 वर्षीय अमित आर्य पुत्र प्रताप राम निवासी पंचायत घर के पास, रामपुर रोड, हल्द्वानी के रूप में हुई है।
दोनों शवों को पोस्टमार्टम और अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल स्थिति सामान्य है, जबकि घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]