Connect with us

उत्तराखण्ड

जानिए… हल्द्वानी भाजपा में कैसे हुई उथल-पुथल, नाराज़गी की क्या है वजह…

एक तरफ विधानसभा चुनाव में भाजपा कार्यसमिति के जरिए जहां कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में लगी है, तो वहीं पदाधिकारियों के बीच की नाराजगी भी अब खुलेआम सामने आ रही है।

मामला है हल्द्वानी में भाजपा उत्तरी मंडल का, जहां मंडल अध्यक्ष समेत मंडल महामंत्री और कोषाध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस संबंध में उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष को भेज दिया है।

भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नाराजगी का मुख्य कारण पूर्व मंडल महामंत्री को बहाल करने को लेकर बताया जा रहा है। कुछ माह पूर्व मंडल महामंत्री का एक ऑडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था, जिसके बाद भाजपा की काफी किरकिरी हुई थी और उनको पद मुक्त कर दिया गया था।

उस पद पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी गई थी, उत्तरी मंडल के पदाधिकारी उसी मंडल महामंत्री को पुनः बहाल करने की मांग कर रहे थे, इधर जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। भाजपा पूर्वी मंडल कार्यसमिति के बाद व रामगढ़ को रवाना हो गए हैं।

हल्द्वानी वापसी के बाद इस संबंध में बात की जाएगी, वहीं उत्तरी मंडल के अध्यक्ष नवीन पंत का कहना है, कि उन्होंने अपना इस्तीफा जिला अध्यक्ष को सौंप दिया है, साधारण कार्यकर्ता के नाते पार्टी की सेवा करते रहेंगे।

Continue Reading
You may also like...

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]