Connect with us

उत्तराखण्ड

जानिए कैसे कॉस्मेटिक का नकली सामान बेच करते थे यह धोखाधड़ी।

Haldwani news- पुलिस ने नकली कॉस्मेटिक सामान बेचने के आरोपित दुकानदार को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी यातायात व महिला सुरक्षा शांतनु पाराशर ने बताया कि बनभूलपुरा क्षेत्र में नकली कॉ‌स्मेटिक सामान बेचे जाने की सूचना पर छापा मारा गया। इस बीच लाइन नंबर एक में इरफान कादरी कॉस्मेटिक व मून पैलेस कॉस्मेटिक की दुकानों में तहसीलदार की मौजूदगी में जांच की गई तो नकली सामान बेचने की पुष्टि हुई।

इस पर माल कब्जे में लेने के साथ ही दुकानों को सील करने की कार्यवाही की गई। सीओ ने बताया कि इन नकली कॉस्मेटिक सामान के इस्तेमाल से लोगों को नुकसान होने का खतरा बना हुआ था। जिसे देखते हुए यह कार्यवाही अमल में लाई गई। इस मामले में दुकानस्वामियों के खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। देर रात पुलिस ने आरोपी दुकान संचालकों वेद मियां अंसारी पुत्र बाबू मियां निवासी लाइन नंबर 17 आजादनगर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]