Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : पुलिस और प्रशासन में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का संयुक्त निरीक्षण,अग्नि सुरक्षा एवं जनसुरक्षा मानकों की हुई जांच…

हल्द्वानी : 08 जून, 2026जिलाधिकारी के निर्देशानुसार विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का संयुक्त निरीक्षणजिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशों तथा जनपद में अग्नि सुरक्षा एवं जनसुरक्षा मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से आज विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल में प्रशासन, अग्निशमन विभाग, पुलिस तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी सम्मिलित रहे।निरीक्षण के दौरान एन.एच. मार्ट(गोलापार), रुकैया ट्रेडिंग कम्पनी(गोलापार), मेडी सेन्टर हॉस्पिटल ( शनि बाज़ार ) तथा रूद्रा ट्रेडर्स, रामपुर रोड का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय प्रतिष्ठानों में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों, फायर अलार्म प्रणाली, आपातकालीन निकास मार्गों, विद्युत सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था तथा अन्य सुरक्षा मानकों का परीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान एन.एच. मार्ट(गोलापार), रुकैया ट्रेडिंग कम्पनी(गोलापार) तथा रूद्रा ट्रेडर्स, रामपुर रोड का स्थलीय निरीक्षण में अग्निशमन मानकों से संबंधित आवश्यक अनुमति/अनापत्ति प्रमाण-पत्र (Fire NOC) उपलब्ध नहीं पाया गया। उक्त गंभीर अनियमितता को दृष्टिगत रखते हुए संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार नोटिस निर्गत किए गए हैं तथा सीलिंग की कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।अन्य प्रतिष्ठानों में भी अग्नि सुरक्षा मानकों, उपलब्ध अभिलेखों एवं लाइसेंसों का परीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश जारी किए गए। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जनसुरक्षा से संबंधित मानकों के उल्लंघन को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा भविष्य में भी ऐसे निरीक्षण अभियान निरंतर संचालित किए जाते रहेंगे।उपजिलाधिकारी, हल्द्वानी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]