Connect with us

इलेक्शन 2022

भाजपा में आने वाले सभी अन्य पार्टियों के साथियों का स्वागत है : दुष्यंत

हल्द्वानी पहुंचे उत्तराखंड भाजपा के प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद दुष्यंत गौतम ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा पूरी तरह से तैयार है और इस बार उत्तराखंड में भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए नारा दिया है, अब की बार 60 के पार और भारतीय जनता पार्टी बार-बार केंद्र और राज्य सरकार की लोकप्रिय चुनाव को लेकर भाजपा जनता के बीच जा रही है। भाजपा कार्यकर्ता पूरी तरह से चुनाव को लेकर तैयार हैं।

वही प्रभारी ने कहा कि विधानसभा चुनाव वर्तमान के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी की भी अहम भूमिका होगी और सभी को साथ लेकर चुनाव लड़ा जाएगा। वहीं कांग्रेस विधायक के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि उत्तराखंड के अंदर सभी को पता है कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में राज्य का विकास हो सकता है, ऐसे में सभी का विश्वास भाजपा की तरफ बढ़ता जा रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि कई नेता पार्टी के बड़े नेताओं के संपर्क में हैं और जो पार्टी में आएगा उसका स्वागत किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in इलेक्शन 2022

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]