Connect with us

उत्तराखंड – चंपावत में हुआ भीषण सड़क हादसा,मैक्स दुर्घटना में 14 लोगो की हुई मौत।

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड – चंपावत में हुआ भीषण सड़क हादसा,मैक्स दुर्घटना में 14 लोगो की हुई मौत।

देर रात बड़ा हादसा हुआ। टनकपुर-चम्पावत हाईवे से जुड़ी सूखीढांग-डांडामीनार रोड पर मैक्स दुर्घटना में सवार 16 में से 14 लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल चालक तथा एक अन्य व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। दुर्घटना बुुड़म से लगभग तीन किलोमीटर आगे हुई बताई जा रही है।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार मैक्स वाहन संख्या-यूके 04,टीए- 4712 में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि बीती रात 3 बजकर 20 मिनट के आस-पास मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। सभी लोग ककनई निवासी लक्ष्मण सिंह के पुत्र मनोज सिंह की शादी में शामिल होने गए थे। अधिकांश मृतक लक्ष्मण सिंह के सगे संबंधी बताए जा रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई।

टॉप की ख़बर 👉  हल्द्वानी- अब इस इलाके में गुलदार की दहशत, सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर (वीडियो)

मृतको का नाम

लक्ष्मण सिंह पुत्र ध्यान सिंह
केदार सिंह पुत्र दान सिंह
ईश्वर सिंह पुत्र फतेह सिंह
उमेद सिंह पुत्र गणेश सिंह
पुनी देवी पत्नी नारायण सिंह
भगवती देवी पत्नी होशियार सिंह
पुष्पा देवी पत्नी शेर सिंह
बसंती देवी
श्याम लाल पुत्र दानी राम
विजय लाल पुत्र ईश्वरी राम
हीरा सिंह पुत्र उमेद सिंह

Continue Reading
You may also like...

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]

To Top