Connect with us

उत्तराखण्ड

दो अलग अलग जगहों पर महिलाओं ने की आत्महत्या…

अलग-अलग जगहों पर महिलाओं ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी है, पुलिस के अनुसार काठगोदाम थाने के बाघजाला निवासी आरती ने बीती रात अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया था।

जिसमे उसकी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गयी, वही दुर्गम क्षेत्र धारी की महिला देवकी देवी ने भी अज्ञात कारणों के चलते घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ी परिजनों और पड़ोस के लोगों ने उनको अस्पताल ले गए।

जहां उनकी हालत बिगड़ी तो उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उन्होंने अपना दम तोड़ दिया मेडिकल चौकी इंचार्ज मनबर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवा दिया है।

दोनों के शवों को उनके परिजनों के पास भेज दिया गया है फिलहाल पुलिस और राजस्व की टीम आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]