Connect with us

उत्तराखण्ड

देवभूमि में यहां पकड़ा गया हाईटेक सेक्स रैकेट, पर्यटन स्थलों में करवाते थे सप्लाई।

देवभूमि में तेजी से देह व्यापार पनप रहा है, मामला देहरादून के पटेलनगर का है, जहां बड़े स्तर पर देह व्यापार का काम करवाया जा रहा था। हाईटेक तरीके से चल रहे देह व्यापार को पुलिस ने धर दबोचा, सेक्स रैकेट में शामिल लोगों द्वारा स्कॉर्ट वेबसाइट के माध्यम से ग्राहको से संपर्क किया जाता था।

ऑनलाइन बुकिंग होने के बाद ग्राहकों द्वारा दिए गए एड्रेस पर लड़कियों को भेजने का कार्य किया जाता था, देहरादून पुलिस द्वारा इस मामले में 7 महिलाओं समेत कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरोह के द्वारा देहरादून के अलावा आसपास के पर्यटक स्थलों पर लड़कियां सप्लाई की जाती थी।

देह व्यापार में लिप्त पकड़ी गई लड़कियां अन्य राज्यों की रहने वाली है, तलाशी के दौरान पुलिस को लगभग डेढ़ दर्जन मोबाइल फोन, लैपटॉप, नगदी समेत दर्जनों एटीएम कार्ड भी बरामद हुए, हाईटेक चल रहे देह व्यापार द्वारा शहर में ऑफिस भी बनाया गया था। इस गिरोह द्वारा ग्राहकों को कॉल गर्ल पर्यटक स्थलों में उपलब्ध करवाएं जाते थे।

पुलिस के अनुसार मुखबिर द्वारा दी गई सूचना के बाद देहराखास के मितान अपार्टमेंट में दबिश दी गई, दबिश में 13 लोग आपत्तिजनक स्थिति में मिले। जिनको पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया, लड़कियों से पूछताछ में पता चला कि देह व्यापार चलाने वाला सरगना अजय कुशवाहा है।

जिसके जरिए लड़कियों को अपार्टमेंट में रुकवा कर बुकिंग मिलने के बाद अलग-अलग स्थानों पर ग्राहकों को उपलब्ध करवाई जाती थी। शातिर सरगना अभिषेक कुशवाहा के अलावा राजवीर, नौशाद हुसैन, सुरेंद्र व संजीत को गिरफ्तार किया है। फ्लैट में 7 लड़कियां मिली जो पश्चिम बंगाल, दिल्ली व पड़ोसी देश नेपाल की रहने वाली है। पुलिस में तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्यवाई शुरू कर दी है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]