Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- नगर निगम पार्षद पर मुकदमा हुआ दर्ज, भतीजों के साथ मिलकर मजदूर को किया लहूलुहान…

Haldwani news हल्द्वानी में बनभूलपुरा थाना पुलिस ने वार्ड नंबर 14 के पार्षद महेश चन्द्र ने अपने दो भतीजे पंकज और चेतन के साथ मिलकर बिजली का काम करने वाले राम सिंह नाम के एक व्यक्ति की जमकर धुनाई करते हुए क्षेत्र में दबंगई दिखाई, वही मामला बनभूलपुरा थाना पहुंचा, जहां पुलिस ने मामले की गंभीरता को दिखाते हुए वार्ड नंबर 14 के पार्षद महेश चंद्र उसके दो भतीजे पंकज और चेतन के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पीड़ित राम सिंह ने कहा कि वह बिजली फिटिंग का काम करता है, उसके घर के पास एक सीसी मार्ग जो कि एक वर्ष पहले बनी थी, जो उखड़ चुकी है, राम सिंह द्वारा ठेकेदार को कहा गया कि सड़क को ठीक तरीके से बनाया जाए, क्योंकि सड़क का पानी उनके घर पर आ रहा है, वार्ड नंबर 14 के पार्षद महेश चंद्र मौके पर आया और उसने उनके साथ बदतमीजी शुरु कर दी और अपने दो भतीजे के साथ मिलकर उसकी लाठी-डंडों से जमकर पिटाई भी की और साथ ही उन्हें लहूलूहान कर दिया।

जिसमें उन्हें दो टांके भी लगे हैं, साथ ही डॉक्टर ने उनको कल सीटी स्कैन कराने के लिए भी लिखा है, , बनभूलपुरा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित को इंसाफ दिलाने के लिए पार्षद और उसके दोनों भतीजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]