Connect with us

अलर्ट

हल्द्वानी: बनभूलपुरा में बाहरी लोगों के सत्यापन को लेकर पुलिस का विशेष अभियान, मिले अवैध रूप से रह रहे संदिग्ध लोग

हल्द्वानी: पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर बाहरी लोगों के सत्यापन को लेकर हल्द्वानी में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का नेतृत्व सीओ सिटी नितिन लोहनी कर रहे हैं, जो बीते कई दिनों से लगातार चलाया जा रहा है।

बनभूलपुरा क्षेत्र में थाना प्रभारी नीरज भाकुनी तथा राजपुरा क्षेत्र में एसएसआई रोहतास सागर की अगुवाई में कई स्थानों पर सत्यापन किया गया। इस दौरान बनभूलपुरा में कई ऐसे लोग संदिग्ध पाए गए, जो बिना अवैध दस्तावेजों के वर्षों से क्षेत्र में रह रहे थे और अवैध रूप से बिजली का कनेक्शन लेकर जीवनयापन कर रहे थे। पुलिस ने मौके पर इन संदिग्धों को चिन्हित कर बिजली विभाग के अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

इसी क्रम में राजपुरा क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 के पड़ाव क्षेत्र में भी पुलिस ने डोर-टू-डोर जाकर लोगों से पूछताछ की और उनके पहचान संबंधी दस्तावेजों की जांच की। सत्यापन के दौरान राशन कार्डों को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के डाटाबेस से मिलान किया गया, वहीं आधार एप के माध्यम से आधार कार्ड की भी पुष्टि की गई।

सीओ सिटी नितिन लोहनी ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि क्षेत्र में रह रहे संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in अलर्ट

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]