Connect with us

उत्तराखण्ड

थाने के सामने पुलिस को चकमा दे गया शातिर बाइक चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद, देखिए सीसीटीवी…

हल्द्वानी में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद है कि वह चोरी की घटना को अब पुलिस थाने के सामने ही दिनदहाड़े कर रहे हैं। ताजा मामला है मुखानी थाने का जहां पर आज थाने के सामने खड़ी एक मोटरसाइकिल पर चोर ने हाथ साफ कर लिया। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

बड़ा सवाल ये उठता है, कि थाने के सामने आकर मोटरसाइकिल कैसे चोरी हो सकती है…? चोर में इतनी हिम्मत कहां से आई, या तो पुलिस का इकबाल खत्म होता नज़र आ रहा है, वही मोटरसाइकिल स्वामी दिनेश चंद्र आर्य ने इस संबंध में शिकायत पुलिस से की है। एसओ मुखानी सुशील कुमार ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

बाइक चोर की तलाश में पुलिस की टीम लग गई है, जिसे जल्द पकड़ने का दावा मुखाने थाना पुलिस कर रही है। बड़ा सवाल ये उठता है कि थाने के सामने से गाड़ी दिनदहाड़े उठ जाती है, तो ऐसे में आम आदमी अपने को कैसे सुरक्षित महसूस करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]