Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : मंदिर का ताला तोड़कर चोरी करने वाला हनी सिंह गिरफ्तार…

दिनांक 05.09.2026 को वादी मुकदमा गिरीश गिरी गोस्वामी पुत्र स्व0 चन्द्र गिरी गोस्वामी, निवासी शिव मंदिर, मंगल पड़ाव, हल्द्वानी द्वारा कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी गई कि अज्ञात अभियुक्त द्वारा मंदिर के दानपात्र एवं अलमारी का ताला तोड़कर पैसे व अन्य सामान चोरी कर लिया गया है।

उक्त तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 303/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियोग की विवेचना उ0नि0 दीपक सिंह कार्की के सुपुर्द की गई।

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही:-

उक्त घटना के तत्काल अनावरण हेतु डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं चोरी के माल की बरामदगी के संबंध में अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

उक्त आदेश के क्रम में श्री मनोज कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं श्री अमित कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में तथा श्री विजय सिंह मेहता, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में थाना स्तर पर पुलिस टीम का गठन किया गया।

गठित पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी करते हुए घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया। पुलिस टीम के अथक प्रयासों से दिनांक 07.09.2026 को डी0के0 पार्क, हल्द्वानी के पास से अभियुक्त हनी सिंह पुत्र श्याम सिंह, निवासी जवाहर नगर, फरहान मस्जिद के पास, बनभूलपुरा, जिला नैनीताल, उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से तांबे के लोटे, 01 बड़ी घंटी, 12 छोटी घंटियां, 01 पीतल का भगोना, 01 पीतल का डोंगा तथा ₹2,808/- नगद बरामद किए गए।

बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त:-

हनी सिंह पुत्र श्याम सिंह, निवासी जवाहर नगर, फरहान मस्जिद के पास, बनभूलपुरा, जिला नैनीताल, उम्र 20 वर्ष।

बरामद माल:-

  • तांबे के लोटे
  • 01 बड़ी घंटी
  • 12 छोटी घंटियां
  • 01 पीतल का भगोना
  • 01 पीतल का डोंगा
  • ₹2,808/- नगद

पुलिस टीम:-

1. उ0नि0 दीपक सिंह कार्की – चौकी प्रभारी मंगल पड़ाव, कोतवाली हल्द्वानी
2. हे0कानि0 सुन्दर कोहली
3. कानि0 संतोष बिष्ट
4. कानि0 भूपाल सिंह

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]