Connect with us

इलेक्शन 2022

छात्र अधिकारों के समर्थन में उतरे हरीश और गणेश, कही यह बात…

उत्तराखंड के सभी महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव कराने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ गांधी पार्क में आज मौन व्रत द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने बैठकर दोनों ही नेताओं ने राज्य सरकार को आइना दिखाने का काम किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा राज्य सरकार लोकतांत्रिक अधिकारो का हनन कर रही है।

इसके चलते राज्य के तमाम महाविद्यालयों में छात्र संघ के चुनाव नहीं कराए जा रहे हैं, जिसकी वह कड़े शब्दों में निंदा करते हैं, वही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा की छात्र राजनीति से निकलकर ही लोग विधायक, सांसद, और बड़े नेता बनते हैं। ऐसे में सरकार को छात्र संघ के चुनाव को हर हाल में कराना चाहिए, इसी दौरान कांग्रेस प्रदेश सचिव शांति रावत, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ओम प्रकाश समेत बड़ी संख्या में छात्र नेता और पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in इलेक्शन 2022

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]