Connect with us

अलर्ट

हल्द्वानी: मूसलधार बारिश से शहर हुआ जलमग्न, जनजीवन अस्त-व्यस्त (वीडियो)

हल्द्वानी: मौसम विभाग द्वारा नैनीताल जिले के लिए जारी रेड अलर्ट के बाद देर रात से लगातार भारी बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश ने हल्द्वानी और उसके आसपास के क्षेत्रों में जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है, वहीं नदी-नाले भी उफान पर हैं।हीरानगर क्षेत्र में भारी जलभराव से दोपहिया और चारपहिया वाहन बेहद मुश्किल से गुजर पा रहे हैं। जलस्तर बढ़ने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक बरसात को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखा है और नगर निगम की टीमें जल निकासी कार्य में जुटी हुई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in अलर्ट

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]