Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- दुकान स्वामियों को कुमाऊं कमिश्नर के बंगले के पास कूड़ा फेंकना पड़ा महंगा…

हल्द्वानी में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के सरकारी आवास के पीछे बनी दुकानों का सारा कूड़ा उनके आवास के पीछे खाम की जमीन पर फेंका जा रहा था, जिसका कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने संज्ञान में लिया और खुद मौके पर पहुंचकर सभी दुकानों का निरीक्षण किया और उनके द्वारा सरकारी जमीन पर फेंके जा रहे कूड़ा पर भी कड़ी नाराजगी जाहिर की दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह भी मौजूद रहे,

कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने सिटी मजिस्ट्रेट एवं प्राधिकरण की संयुक्त सचिव ऋचा सिंह को निर्देशित करते हुए लगभग 30 दुकानों को नोटिस देने को कहा है, वही गंदगी करने पर नगर निगम द्वारा इन सभी के 5 -5 हजार के चालान भी किए गए हैं साथ ही सभी दुकानदारों को उनके भू स्वामित्व से जुड़े सभी दस्तावेजों को प्राधिकरण ने पेश करने को कहा है,

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने दुकानदारों से जमीन पर फेंके गए कूड़े को भी साफ कराया साथ ही सभी को कड़ी चेतावनी दी गई है, भविष्य में उनके द्वारा इस तरह की पुनरावृत्ति की गई तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]