Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : वरिष्ठ भाजपा नेता जितेन्द्र मेहता ‘जीतू’ बने भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के उत्तराखंड प्रदेश संयोजक

**हल्द्वानी, 8 जून 2026:भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व की सहमति से उत्तराखंड भाजपा संगठन को धरातल पर और अधिक सशक्त व सक्रिय बनाने के उद्देश्य से सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की कमान सौंप दी गई है। लंबे समय से क्षेत्र में सामाजिक और राजनैतिक रूप से सक्रिय, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समर्पित कार्यकर्ता श्री जितेन्द्र मेहता ‘जीतू’ (निवासी हल्द्वानी) को भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का उत्तराखंड प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है।श्री मेहता की इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से कुमाऊं सहित पूरे प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर है। नवनियुक्त प्रदेश संयोजक श्री मेहता ने इस बड़ी जिम्मेदारी के लिए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि, “संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरेंगे। देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और कला को सहेजने के साथ-साथ, सांस्कृतिक मंचों के माध्यम से भाजपा की लोक-कल्याणकारी नीतियों और विचारधारा को उत्तराखंड के कोने-कोने में जन-जन तक पहुँचाना उनकी मुख्य प्राथमिकता रहेगी। आगामी सांगठनिक लक्ष्यों को पूरा करने के लिए वे पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे।”श्री मेहता को प्रदेश संयोजक बनाए जाने पर श्री कौस्तुभनंद जोशी प्रकोष्ठ प्रमुख उत्तराखंड और जिले के विधायक, श्री वंशीधर भगत,श्री मोहन सिंह बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट, सरिता आर्या, दीपा दर्मवाल जिला पंचायत अध्यक्ष,गजराज बिष्ट मेयर, प्रताप बिष्ट जिला अध्यक्ष, सुरेश भट राज्य मंत्री समेत सभी ने शुभकामनायें दी व उम्मीद जताई कि उनके कुशल नेतृत्व और लंबे सांगठनिक अनुभव का लाभ पार्टी को बड़े पैमाने पर मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]