Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: सेबी प्रमाणित स्मार्ट ट्रेनर बने गिरीश चन्द्र पलड़िया, वित्तीय जागरूकता अभियान का लिया संकल्प

हल्द्वानी: हल्द्वानी के गिरीश चन्द्र पलड़िया ने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) द्वारा प्रमाणित स्मार्ट ट्रेनर (Securities Market Trainer) बनकर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की है। हाल ही में मुंबई में आयोजित सेबी के विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह सम्मान प्राप्त किया।

गिरीश चन्द्र पलड़िया को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट्स (NISM) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) द्वारा भी रिसोर्स पर्सन के रूप में पैनल में शामिल किया गया है। इस नई जिम्मेदारी के तहत वह नैनीताल, कुमाऊं और समूचे उत्तराखंड क्षेत्र में वित्तीय साक्षरता, निवेशक शिक्षा और जागरूकता कार्यक्रमों का संचालन करेंगे।

गिरीश चन्द्र पलड़िया ने बताया कि वे स्थानीय सरकारों, प्रशासनिक अधिकारियों और शैक्षणिक संस्थानों के सहयोग से छात्रों, एनजीओ, स्वयं सहायता समूहों (SHGs), कार्यरत महिलाओं, गृहणियों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों और रक्षा कर्मियों सहित समाज के विभिन्न वर्गों तक वित्तीय ज्ञान पहुँचाने के लिए काम करेंगे।

उन्होंने कहा,
“मेरा उद्देश्य है कि समाज के हर वर्ग, विशेष रूप से युवाओं और छात्रों को वित्तीय साक्षरता से जोड़कर उन्हें सुरक्षित निवेश निर्णय लेने में सक्षम बनाया जाए।” उन्होंने यह भी बताया कि सभी प्रशिक्षण कार्यक्रम निशुल्क होंगे तथा सेबी प्रमाणित और NISM द्वारा मान्यता प्राप्त होंगे।

गिरीश चन्द्र पलड़िया की इस उपलब्धि से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और उन्हें भविष्य में वित्तीय जागरूकता को जन-जन तक पहुँचाने के मिशन में सफलता की शुभकामनाएँ दी जा रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]