Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- पीआरडी जवान ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस।

Haldwani news- पारिवारिक कलह के चलते पीआरडी जवान ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर मौत को गले लगा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार सुल्तान नगरी, पूर्वीखेड़ा गौलापार निवासी 50 वर्षीय पीआरडी जवान आनन्द राम बेस अस्पताल में तैनात था। बताया जाता है कि वह बीते दिवस गौलापार में ही स्थित अपनी ससुराल में किसी विवाह समारोह में शामिल होने गया था।

दोपहर समारोह से वापस लौटने के बाद उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ गटक लिया। इससे पीआरडी जवान की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल लाये। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आत्महत्या की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]