Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: SSP मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, दो करोड़ की स्मैक के साथ तस्कर सगे दो भाई गिरफ्तार

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री के “मिशन ड्रग फ्री देवभूमि ऑपरेशन प्रहार” को सफल बनाने के तहत नैनीताल पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 1.85 करोड़ रुपये मूल्य की 618 ग्राम स्मैक बरामद की है। इस कार्रवाई में दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जिले भर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में कोतवाली काठगोदाम और एसओजी नैनीताल की संयुक्त टीम ने यह सफलता हासिल की।पुलिस के अनुसार, 4 जून 2026 को मुखबिर की सूचना पर पश्चिमी खेड़ा स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास निर्माणाधीन भवन के निकट चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 618 ग्राम स्मैक बरामद हुई।गिरफ्तार अभियुक्तगजब सिंह (27 वर्ष), पुत्र गंगो सिंह, निवासी अटलबंद, धऊ पासा, भरतपुर, राजस्थान – 311 ग्राम स्मैक बरामद।सीताराम (37 वर्ष), पुत्र गंगो सिंह, निवासी उपरोक्त – 307 ग्राम स्मैक बरामद।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक हुंडई ऑरा कार (नंबर RJ05-CC-8027) तथा एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद किया है। मामले में कोतवाली काठगोदाम में एफआईआर संख्या 75/26 के तहत धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासापूछताछ के दौरान सीताराम ने बताया कि गजब सिंह उसका सगा भाई है। दोनों राजस्थान से अपने मामा की टैक्सी लेकर हल्द्वानी आए थे। उन्होंने यह स्मैक जीतू पैंगोरिया नामक व्यक्ति से लेकर काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर रवि नाम के युवक को देने की योजना बनाई थी, जिसके बाद उन्हें मुक्तेश्वर स्थित अपने ससुराल जाना था।अभियुक्त का आपराधिक इतिहासगजब सिंह के खिलाफ भरतपुर (राजस्थान) में आबकारी अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2020, 2022, 2023 तथा 2025 में उसके विरुद्ध विभिन्न आपराधिक प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं। पुलिस उसके विस्तृत आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।वर्ष 2026 में नैनीताल पुलिस की नशा विरोधी कार्रवाईचरस: 11 मुकदमे, 18 गिरफ्तार, 11 किलो 59 ग्राम बरामद।डोडा: 2 मुकदमे, 3 गिरफ्तार, 20 किलो 337 ग्राम बरामद।स्मैक: 31 मुकदमे, 35 गिरफ्तार, 2 किलो 181 ग्राम 906 मिलीग्राम बरामद।गांजा: 5 मुकदमे, 6 गिरफ्तार, 48 किलो 606 ग्राम बरामद।नशे के इंजेक्शन: 12 मुकदमे, 13 गिरफ्तार, 1023 इंजेक्शन बरामद।एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कहा कि जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]