Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: दर्दनाक सड़क हादसा, एक युवक की मौत, कई घायल

हल्द्वानी में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताज़ा मामला मुखानी थाना क्षेत्र के ऊँचापुल रोड के पास का है, जहां तड़के लगभग सुबह 4 बजे तेज रफ्तार बुलेट ने पीछे से एक टुकटुक (ऑटो) को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में बुलेट सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य घायलों का इलाज जारी है।

इधर, रामपुर रोड क्षेत्र से भी एक और हादसे की खबर सामने आई है। यहां दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लगातार सामने आ रहे सड़क हादसे इलाके में तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]