Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- अब इस इलाके में गुलदार की दहशत, सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर (वीडियो)

हल्द्वानी में इन दिनों बाघ और गुलदार का आतंक लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में जारी है, दमूवाढूंगा में आदमखोर बाघ ने जहां दो दिन पहले महिला को अपना निवाला बनाया था। वही हल्द्वानी के सबसे वीवीआईपी गॉव छडायल नयाबाद में गुलदार ने दस्तक देते हुए घर में मौजूद पालतू कुत्ते को अपना निवाला बना दिया है। जिसके बाद पूरे गांव के लोगों दहशत का माहौल बना हुआ है, सीसीटीवी कैमरे में गुलदार की दस्तक कैद हुई है, आप देख सकते हैं किस तरीके से गुलदार घर के आंगन में घूमता हुआ नजर आ रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेंद्र बसेड़ा के घर में पालतू कुत्ते को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया था। जिसके बाद वह कुत्ते को खींचकर ले जाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन गुलदार कुत्ते को ले जाने में असफल रहा, फिलहाल क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग को गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]