Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: MBPG कॉलेज के शोधार्थी विजय यादव को कुमाऊं विश्वविद्यालय से हिंदी में पीएचडी

हल्द्वानी: एमबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के शोधार्थी विजय यादव को कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल ने हिंदी विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की है। विजय यादव ने “हिंदी कहानियों में बाज़ारवाद” विषय पर अपना शोध कार्य पूर्ण किया। यह शोध वर्तमान समय में बाज़ार और समाज के बदलते संबंधों पर केंद्रित है, जहां कभी बाज़ार समाज का हिस्सा था, वहीं अब समाज स्वयं बाज़ार के दायरे में सिमटता जा रहा है।विजय यादव ने शोध कार्य की शुरुआत डॉ. संतोष मिश्र के निर्देशन में की, लेकिन डॉ. मिश्र की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद एमबीपीजी कॉलेज के हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ. विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में इसे पूर्ण किया। मौखिकी परीक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. मोहन द्वारा ली गई।यूजीसी नेट और जेआरएफ उत्तीर्ण विजय यादव की इस उपलब्धि पर कुमाऊं विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. शिरीष मौर्य, प्राचार्य डॉ. एन.एस. बनकोटी, डॉ. अजय कुमार, डॉ. मानसी, हरिश्चंद्र यादव, कमला सहित अन्य शिक्षकों व शुभचिंतकों ने बधाई दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]