Connect with us

अलर्ट

हल्द्वानी- जानिए क्यों खींची चलती ट्रेन में जंजीर… दस मिनट तक रुकी रही यह ट्रेन !

हल्द्वानी और आस पास के इलाको में इन दिनों अपराधिक गतिविधियाँ बढ़ती जा रही हैं। वहीं अब से कुछ देर पहले हावड़ा से काठगोदाम को आ रही ट्रेन 03019 को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चेन पुलिंग कर रूकवा दिया गया। बताया जा रहा है कि जब ट्रेन रूकी तो एक डिब्बे से उतर कर कुछ लोग खेतों की ओर भाग गये। जिससे लोगों में मौके पर हड़कम्प मच गया।

इसके बाद असिस्टेंट लोको पायलट ने उतर कर डिब्बे में जाकर दोबारा से तकनीकी व्यवस्था सुधारी और ट्रेन हल्द्वानी के लिए रवाना हुई। आपको बता दें कि यह घटना मोटाहल्दू रेलवे क्रॉसिंग के पास की है। वहीं इस वजह से ट्रेन रेलवे ट्रैक पर मोटाहल्दू के पास तकरीबन 12 मिनट तक रुकी रही।

हालांकि इंजन के ड्राइवर द्वारा नजदीकी रेलवे स्टेशन पर पूरे मामले की सूचना दे दी गई है। लेकिन ट्रेन से कूदकर फरार हुए अज्ञात लोग कौन हैं और यह क्यों ट्रेन से कूदकर फरार हुए ?? यह किसी को भी पता नहीं चल पाया है। ​वहीं घटना के बाद से क्षेत्र में मामले को लेकर लोग तरह-तरह की बातें बना रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in अलर्ट

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]