Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी – लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की होगी जीत,चारधाम यात्रा के लिये सरकार के पास नही है कोई योजना: पूर्व सीएम

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आज हल्द्वानी पहुंचे जहां उन्होंने लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की मजबूत जीत का दावा किया। हरीश रावत ने कहा की लोग इस बार परिवर्तन के लिए वोट कर रहे हैं लोगों ने इस चुनाव में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और समाज में फैलती असहिष्णुता को लेकर वोट किया है, देश मे विकास ठप है और उत्तराखंड में भी कांग्रेस सभी पांच सीटें जीत रही है।वही चार धाम यात्रा को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि हमारा पूरा सहयोग सरकार के साथ है लेकिन मैं बहुत चिंतित हूं कि जिस तरह पिछली बार चार धाम यात्रा में अव्यवस्थाएं हुई और इस बार वह व्यवस्थाएं और ज्यादा चिंताजनक हो सकती हैं क्योंकि सरकार के पास कोई रणनीति नहीं है क्योंकि जिस समय चार धाम यात्रा को लेकर प्लान तैयार करना था उस समय पूरी सरकार देश में चुनाव प्रचार में मस्त थी, मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री खुद प्रदेश से गायब थे इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि चार धाम यात्रा की सरकार ने क्या तैयारी की होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]