Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- पति से परेशान होकर पत्नी पहुंची थाने, बोली इस महिला के प्यार में बहक रहा है पति, पढ़िए पूरी खबर…

हल्द्वानी क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने एक मर्चेंट नेवी में जॉब करने वाले अपने पति और ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए है। महिला की तहरीर पर मुखानी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हल्द्वानी के सुरभि कालोनी, थाना मुखानी निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2018 में लखनऊ उत्तर प्रदेश निवासी मर्चेंट नेवी में एमएमएसआई में सेकेंड अफसर हैं। आरोप है कि पति और ससुराली शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित करने और कार की मांग करने लगे।

पीड़िता ने बताया की उसके पति के अपनी सीनियर महिला अधिकारी से प्रगाढ़ संबंध स्थापित हो गए। हिमांशु फोन पर गाली-गलौज करने लगा तलाक मांगने लगा। साथ ही धमकाया कि अगर तलाक नहीं दिया तो अंजाम ठीक नही होगा। उसकी प्रेमिका ने भी उसको तलाक देने के लिए धमकाया। इसी वर्ष 23 मार्च को पति भारत पहुंचा,

साथ ही पीड़िता ने बताया की उसका पति उससे झूठ बोल दिया कि वह आया ही नहीं है। 11 अप्रैल घर आकर जबरदस्ती उसकी कार ले गया और अपनी बीबी का परित्याग कर दिया है। अब वह जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]