Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: तेज रफ्तार ट्रक ने मारी स्कूटी को टक्कर, महिला की मौके पर मौत, पति घायल

हल्द्वानी: शहर में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बरेली रोड स्थित एक्सिस बैंक के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में उस समय हुआ जब दंपत्ति स्कूटी से तीनपानी की ओर जा रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ स्कूटी पर सवार होकर हल्द्वानी से तीनपानी की ओर जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों पति-पत्नी स्कूटी सहित सड़क पर जा गिरे। हादसे में महिला को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी राजेश यादव मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। हादसे के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]