Connect with us

अलर्ट

हल्द्वानी: तेज बारिश से भीमताल-सलड़ी मार्ग बाधित, मलबा आने से यातायात प्रभावित (वीडियो)

हल्द्वानी: भीमताल क्षेत्र में हुई तेज बारिश के चलते हल्द्वानी-सलड़ी मार्ग कुछ समय के लिए बाधित हो गया। देर रात से ही पहाड़ियों में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे कई स्थानों पर जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

दिन के समय भारी बारिश के चलते भीमताल-सलड़ी मार्ग पर मलबा आ गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान कुछ बाइक सवार मलबे से गुजरने की कोशिश करते हुए अपनी जान जोखिम में डालते नजर आए।

जिला प्रशासन ने मौके पर जेसीबी मशीन भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है ताकि मार्ग को जल्द से जल्द साफ कर आवाजाही बहाल की जा सके।

मौसम विभाग ने पहले ही उत्तराखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अभी भी क्षेत्र में रुक-रुक कर बारिश जारी है, जिससे राहत कार्यों में दिक्कतें आ रही हैं।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक रूप से पहाड़ी मार्गों की यात्रा से बचें और मौसम को देखते हुए ही यात्रा की योजना बनाएं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in अलर्ट

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]