Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: भारी बारिश का अलर्ट, 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

हल्द्वानी: मौसम विभाग द्वारा 5 सितंबर को नैनीताल जिले में भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज से अति तेज वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। मौसम अलर्ट को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित मोहन रयाल ने जिले में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।
आदेश के अनुसार शनिवार 5 सितंबर 2026 को नैनीताल जिले के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक की कक्षाएं बंद रहेंगी। इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षक और कार्यालय स्टाफ के लिए भी अवकाश अनुमन्य रहेगा।
मौसम विभाग ने भारी बारिश के चलते नदी-नालों और गधेरों में तेज जलप्रवाह तथा संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका जताई है। इसी के मद्देनजर छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।
हालांकि, नैनीताल शहर क्षेत्र में संचालित उन आवासीय शिक्षण संस्थानों पर यह आदेश लागू नहीं होगा, जहां छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षणिक और आवासीय सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हैं।
मुख्य शिक्षाधिकारी नैनीताल और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश का उल्लंघन होने पर संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]