Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- (गज़ब के चोर) शराब ठेके में मुर्गे के साथ पहले छलकाएं ज़ाम, बटोरे लाखों, फिर कर डाला यह काम

चोरों के कारनामें तो आपने बहुत सुने और देखें होंगे पर हल्द्वानी में शातिर चोरों ने गजब ही कर डाला, ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में शराब की दुकान में चोरी का मामला सामने आया है, यही नहीं चोर इतने शातिर है कि शराब की दुकान में चोरों ने मुर्गे के साथ शराब पार्टी की और फिर जश्न मनाया और लाखों का कैश व बीयर की पेटियां लेकर फरार हो गए। जाते-जाते चोर अपने साथ सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी। दुकान मालिक ने पुलिस को तहरीर सौंप दी है। कुसुमखेड़ा निवासी शराब कारोबारी की रामपुर रोड एसटीएच के पास देसी शराब और बीयर का ठेका है, जिसमें कैंटीन भी है, बुधवार रात 11 बजे कर्मचारी ठेका बंद कर अपने घर चले गए और बुधवार रात बिक्री का पैसा दुकान के गल्ले में छोड़ गए। रात तकरीबन 12 बजे चोर शराब ठेके के पीछे पहुंचे। चोरों ने पहले गैलरी से लगी कैंटीन की दीवार तोड़ी और कैंटीन में दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने शराब ठेके की दीवार को स्थानों से तोड़ा और दुकान में वहां पहुंच गए,

जहां देसी शराब और बीयर का भारी स्टॉक रखा था। गल्ले से करीब 2 लाख 55 हजार रुपये कैश उड़ाने के बाद चोरों ने कैंटीन से चिकन निकाला और फिर बीयर पार्टी की। जाने से पहले शातिर चोर अपने साथ बीयर की करीब 7 पेटियां और सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए। गुरुवार सुबह भी कर्मचारी दुकान पहुंचे और जैसे ही दुकान का शटर उठाया तो उनके होश फाख्ता हो गए।

दुकान और कैंटीन की दीवारें तीन स्थानों से टूटी थी। अंदर चोरों ने पी गई बीयर की खाली बोतलें और चिकन के जूठे बर्तन पड़े थे। गल्ले में रखा कैश गायब था और जब माल का मिलान किया गया तो पता लगा कि 6-7 पेटी बीयर कम थी। शातिर चोरों ने जिस तरह घटना को अंजाम दिया, उससे लगता है कि अंदर घुसने से लेकर जश्न मनाने और फिर बाहर निकलने में चोरों को 3-4 घंटे का वक्त लगा। इस दौरान चोरों ने न सिर्फ पार्टी की बल्कि दीवारें तोड़ने के साथ बीयर की बोतलें भी तोड़ीं। सुबह जब दुकान खोली गई तो अंदर भारी मात्रा में बीयर की टूटी हुई बोतलें पड़ी थीं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में मामला दर्ज कर चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]