Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- पूर्व पीएम राजीव गांधी की 79वी जयंती, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष हर्षित भट्ट और प्रदेश महासचिव राधा आर्या के नेतृत्व में किया वृक्षारोपण

20 अगस्त को युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष हर्षित भट्ट के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की 79 वी जयंती पर राजपुरा प्राथमिक विद्यालय में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया। हर्षित भट्ट ने कहा कि राजीव गांधी जी के विचार आज भी जिंदा हैं और पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके विचारों को आमजन में पहुंचाने का कार्य कर रहा है।

इस दौरान प्रदेश महासचिव एवं पार्षद राधा आर्य ने कहा की राजीव गांधी की ही देन है कि आज 18 वर्ष का युवा अपने मत का प्रयोग कर पा रहा है। साथ ही कंप्यूटर क्रांति के जनक राजीव गांधी का योगदान देश कभी नही भूल सकता है। इस दौरान पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष गुरुप्रीत सिंह प्रिन्स, समाजसेवी विनोद कुमार, त्रिलोक बनौली, प्रदीप नेगी, शंकर कोहली, प्रदीप बिष्ट, करन, दीपक बिष्ट, हेमंत साहू, अभिषेक बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष शाहनवाज मलिक, हैप्पी माहेश्वरी, सुमित, संजू उप्रेती, पीयूष, आकाश, राजेंद्र आर्य, महेन्द्र आर्य, अनुज, सुमित कुमार, गोलू समेत कई कांग्रेसी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]