Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- शिक्षा विभाग अब निजी स्कूलों की मनमानी पर कसेगा शिकंजा…

उत्तराखंड का शिक्षा महकमां अब निजी स्कूलों की मनमानी पर शिकंजा कसने जा रहा है, पिछले दिनों फीस बढ़ोतरी के मामले हो, या फिर महंगी किताबें लगाए जाने के मामले में शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा निजी स्कूलों में की गई छापेमारी में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं मिली है।

जिसके बाद वर्तमान में निजी स्कूलों को नोटिस की कार्यवाही जहां गतिमान है, तो वहीं हल्द्वानी पहुंचे राज्य के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का कहना है, कि अब प्राइवेट स्कूलों में भी एक सरकारी नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। जिससे कि न सिर्फ प्राइवेट स्कूलों की मॉनिटरिंग हो सकेगी, बल्कि वहां आने वाली समस्याओं में शासन द्वारा तत्काल एक्शन लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]