Connect with us

अलर्ट

हल्द्वानी: गौला नदी में डूबने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत,परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल…

हल्द्वानी- लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के हल्दूचौड़ चौकी क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां मंगलवार देर शाम ग्राम पंचायत किशनपुर सकुलिया के बकुलिया गांव से बच्चे नदी किनारे गए थे, इस दौरान अचानक लापता हो गए। लापता हुए दोनों बच्चे के शव गौला नदी से बरामद किए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब 5 बजे मोटाहल्दू के ग्राम बकुलिया निवासी अंकित भौर्याल पुत्र दीवान सिंह भौर्याल उम्र 15 वर्ष व कृष दानू पुत्र दरबान सिंह दानू उम्र 15 वर्ष घर से नहाने के लिए गौला नदी की ओर को निकले, जब देर शाम वापस नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई, इसके बाद आस-पास के ग्रामीण व निवर्तमान ग्राम प्रधान विपिन चंद्र जोशी समेत क्षेत्र वासियों ने उनकी ढूंढ खोज शुरू की, पूरी रात ढूंढने के बावजूद उनका कहीं कोई पता नहीं चल सका।

इसके बाद बुधवार सुबह फिर से सर्च अभियान चलाया गया। तो गौला नदी के किनारे दोनों के कपड़े मिल गए, जिससे बच्चों के नदी में डूबने का शक गहरा गया, इसके बाद गांव के ही गोताखोरों को बुलाया गया और नदी में पहले एक बच्चे का शव मिला।

उसके बाद करीब 11 बजे दूसरे बच्चे का भी शव बरामद हो गया। एक साथ दोनों बच्चों की डूबने से हुई मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई। साथ ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया हैं। ग्रामीणों के अनुसार अंकित कक्षा 9 एवं क्रश कक्षा 10 का छात्र था, यह दोनों मोटाहल्दू के एक निजी विद्यालय के छात्र थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in अलर्ट

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]