Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- 15 दिन के बाद ही आवाजाही के लिए खुलेगा देहरादून स्टेट हाइवे

पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश से नैनीताल जिले को बड़ा नुकसान हुआ है। हल्द्वानी – रामनगर स्टेट हाईवे में चकलुआ के पास सड़क का पूरा हिस्सा टूटकर बह गया है जो कि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून को कुमाऊं से जोड़ता है। मंगलवार रात नैनीताल के पहाड़ी इलाकों में जबरदस्त बारिश रिकॉर्ड की गई, जिससे कालाढूंगी के आस – पास बरसाती नालों में अचानक से पानी बढ़ गया इसी बरसाती नाले की चपेट में आने से सड़क का पूरा हिस्सा बह गया है जिस कारण इस हाइवे में यातायात पूरी तरह ठप हो गया है।

सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गयी है, लोग खतरे के बीच जान जोखिम में डालकर पैदल सफर करने को मजबूर है, फिलहाल बड़ी गाड़ियों को रुद्रपुर से बाजपुर होते हुए रामनगर भेजा जा रहा है, छोटी गाड़ियों को चकलुवा गांव होते हुए रामनगर भेजा जा रहा है दोनों तरफ पुलिस यातायात सम्भालने में जुट गई है। फिलहाल पीडब्ल्यूडी की टीम क्षतिग्रस्त जगह पर वैली ब्रिज बनाने का प्लान बना रही है, जिसे लगने में अभी पंद्रह दिन का समय लगेगा हालांकि कुछ दिन में इस स्टेट हाईवे को शुरू करने की बात कही जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]