Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : सीएम पुष्कर धामी कल इन कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग…

नैनीताल 04 जून 2026 सूवि। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय जनपद नैनीताल भ्रमण पर सुक्रवार को पंहुच रहे हैं। प्रभारी अधिकारी जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त सूचना अनुसार माननीय मुख्यमंत्री सुक्रवार 5 जून 2026 को प्रातः 8 बजे जीटीसी हैलीपेड देहरादून से प्रस्थान कर 9:10 बजे सेंट जोसेफ स्कूल मैदान हैलीपेड नैनीताल पहुंचेंगे। वहॉं से कार द्वारा प्रस्थान कर प्रातः 9:30 बजे राज्य अतिथि गृह नैनीताल पहुंचेंगे। जहॉं वह 10:10 बजे से 10:50 बजे तक पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भेंट वार्ता करेंगे। इसके उपरांत माननीय मुख्यमंत्री पूर्वाह्न 10:50 बजे राज्य अतिथि गृह से सेंट जोसेफ स्कूल मैदान हैलीपेड के लिए प्रस्थान कर 11:00 बजे सेंट जोसेफ स्कूल मैदान हैलीपेड पहुंचकर हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 11:15 बजे विकास भवन खेल मैदान हैलीपेड भीमताल पहुंचेंगे, जहाँ से वह कार द्वारा प्रस्थान कर पूर्वाह्न 11:35 बजे निकट भीमताल झील भीमताल पहुंचकर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे l इसके उपरांत माननीय मुख्यमंत्री वहॉं से प्रस्थान कर 11: 55 बजे रामलीला ग्राउंड भीमताल(मल्लीताल) पहुंचेंगे जहॉं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]