Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- बच्चों का कोविड टीकाकरण होगा अनिवार्य, तभी स्कूल में होगी एंट्री, पढ़िए पूरी ख़बर

नैनीताल जिले में 12 से 14 साल के बच्चों का वैक्सीनेशन प्रतिशत अभी 50 फीसदी के करीब हुआ है, जबकि 15 से 18 साल के बच्चों का वैक्सीनेशन प्रतिशत 80 फीसदी के हुआ है, कोविड के बढ़ते संक्रमण कों देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन अलर्ट हो गया है।

हल्द्वानी मे आज स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने सभी स्कूल प्रबंधकों की बैठक ली, सिटी मजिस्ट्रेट ने साफ निर्देशित किया की कोविड की चौथी लहर जल्द दस्तक दे सकती है लिहाज़ा सभी बच्चों का वैक्सीनेशन जल्द से जल्द पूर्ण किया जाये, जिससे बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे और बच्चें कोविड से सुरक्षित रहे, वैक्सीनेशन पूर्ण करने के लिए स्कूलों को 30 मई तक का समय दिया गया है जिससे शत प्रतिशत वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा किया जा सके। स्कूलों मे वैक्सीनेशन को लेकर क्या क्या दिक्क़तें आ रही हैं इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक माइक्रोप्लान भी तैयार किया जायेगा, जिससे कोई भी बच्चा वैक्सीनेशन से छूट ना पाये, साथ ही प्रशासन द्वारा यह भी निर्देश में जारी किए जाएंगे कि कोविड की वैक्सीन नहीं लगाने वाले बच्चों को स्कूल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]