Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: 9-10 सितंबर को भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन होंगे शामिल, तैयारियां तेज

हल्द्वानी: उत्तराखंड में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हल्द्वानी में होने जा रही है,यह कार्यसमिति रामपुर रोड स्थित एक निजी बैंक्विट हॉल में होगा जिसकी तैयारियां चल रही है ऐसे में आज बीजेपी के प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल,जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट,जिला महामंत्री रंजन बरगली,मीडिया प्रभारी प्रदीप जनौटी,पूर्व जिला जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे,9 और 10 सितंबर को आयोजित होने वाली इन बैठकों को चुनावी तैयारियों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल होंगे। 9 सितंबर को हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी, जबकि 10 सितंबर को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी। इसी दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन हल्द्वानी में आयोजित पूर्व सैनिक सम्मेलन में भी शिरकत करेंगे। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में संगठन को मजबूत करने, चुनावी तैयारियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका समेत विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के हल्द्वानी दौरे से पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। साथ ही, आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन और कार्यकर्ताओं को और मजबूती मिलेगी। बैठक को भाजपा की चुनावी रणनीति और संगठनात्मक तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]